Home Latest news कुलदीप सिंह चुण्डावत के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत 

कुलदीप सिंह चुण्डावत के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत 

0
कुलदीप सिंह चुण्डावत के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। मावली भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष बनने पर मावली में कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चुण्डावत का स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं द्वारा चुण्डावत की नियुक्ति पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बायतु विधायक कैलाश चैधरी एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला का आभार व्यक्त किया गया।
चुण्डावत वर्तमान में भाजपा संगठन में देहात भाजपा जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। संगठन में चुण्डावत की सक्रियता को देखते हुए भाजपा संगठन द्वारा उन्हें किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
पूर्व में चुण्डावत साकरिया खेड़ी ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुके है एवं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष का निर्वहन कर चुके है। छात्र संघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।