Home Chandigarh कौन बनेगा चंडीगढ का मेयर, दिल्ली में आलाकमान तय करेगा

कौन बनेगा चंडीगढ का मेयर, दिल्ली में आलाकमान तय करेगा

0
कौन बनेगा चंडीगढ का मेयर, दिल्ली में आलाकमान तय करेगा

chandigarh municipal Corporation election results 2016चंडीगढ़। चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद भारतीय जनता पार्टी नगर के पहले नागरिक के चुनाव में खासी सावधानी बरत रही है।

भाजपा आलाकमान ने मेयर पद के प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब किया है। जहां प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे।

बतादें कि भाजपा ने चण्डीगढ़ नगर निगम चनुाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। 26 वार्डों में केवल 22 पर चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 20 वार्डों में जीत हासिल की है।

यही नहीं भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के खाते में भी एक सीट गई है। जिसके कारण भाजपा गठबंधन के पास 21 सीट हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आसानी से अपना मेयर चण्डीगढ़ में बना सकती है।

चण्डीगढ़ में इस बार मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित है। जिसको देखते हुए भाजपा की चार महिला पार्षद मेयर की दौड़ में सबसे आगे हैं। जिसमें आशा जायसवाल, सुनीता धवन, हीरा नेगी और पूर्व मेयर राजबाला के नाम शामिल हैं।

इन महिला पार्षदों में से ही किसी एक के सिर पर मेयर का ताज होगा। लेकिन वह महिला पार्षद कौन होंगी इसका फैसला दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की मुलाकात के बाद तय होगा।