Home Entertainment हॉफ गर्लफ्रेंड के साथ कौन करेगा रोमांस

हॉफ गर्लफ्रेंड के साथ कौन करेगा रोमांस

0
half girlfriend
whose Half Girlfriend will be, ranveer singh’s or ranbir Kapoor

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर या रणबीर सिंह मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म में काम कर सकते हैं। मोहित सूरी, चेतन भगत के आगामी उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह उपन्यास एक बिहारी लड़के के समाज के उच्च जाति की लड़की से प्रेम करने की पर आधारित है। फिल्म का निर्माण चेतन भगत, एकता कपूर के साथ मिलकर करेंगे।…

चर्चा है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह सबसे आगे माने जा रहे हैं। इस किरदार के लिए रणबीर और रणवीर दोनों से संपर्क किया गया है। फिल्म निर्माता रणवीर सिंह या रणबीर कपूर में से ही किसी एक को फिल्म में साइन करना चाहते हैं।

चर्चा है कि दोनों ही अभिनेता इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपनी डेट्स निकालने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। एकता कपूर के बैनर बालाजी फि ल्म के सीईओ तनुज गर्ग ने बताया फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। कास्टिंग के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है। आखिरी फैसला हो जाने के बाद हम औपचारिक घोषणा करेंगे।

चर्चा है कि इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट का चयन किया जा सकता है। आलिया ने इससे पूर्व चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म 2स्टेट्स में काम किया है। उल्लेखनीय है कि चेतन भगत के उपन्यास पर अबतक 3 इडियटस, काय पो चे और और 2 स्टेट्स जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here