Home Latest news लोगों ने क्यों इस कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर?

लोगों ने क्यों इस कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर?

0
लोगों ने क्यों इस कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर?


सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर शहर में सोमवार रात को अंगूर के बेटी ने फिर से मजमा जमाया। गणेश महोत्सव की धूम में रंगे साहेब अंगूर की बेटी के असर में आम और खास सब को भूल गए। किसी ने कहा साहब यह क्या कर रहे हो, तो साहब बोले, आई एम हैड कांस्टेबल।

यह वाकिया है, उदयपुर शहर के सेक्टर-14 का जहां गणेश महोत्सव के दौरान एक कांस्टेबल के शराब पीकर हंगामा मचाया। इस मामले में क्षेत्रवासियों ने कांस्टेबल के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गोवर्धन विलास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार शिवदत्त नाम के हैड कांस्टेबल ने विनायक नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ और पांडाल में उपस्थित भक्तजनों व महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर नशे का रंग चढ़ा हुआ था। इस दौरान प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा। लोग इसी कारण नाराज हुए।