Home Headlines शादी का झांसा देकर देवर ने किया शारीरिक शोषण, फिर घर से निकाला

शादी का झांसा देकर देवर ने किया शारीरिक शोषण, फिर घर से निकाला

0
शादी का झांसा देकर देवर ने किया शारीरिक शोषण, फिर घर से निकाला
widow Physically abused by devar on pretext of marriage
widow Physically abused by devar on pretext of marriage
widow Physically abused by devar on pretext of marriage

एटा। पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजनों ने पहले तो शादी का झांसा दिया फिर उस पर दहेज के लिए दबाव डाला गया।

महिला के परिजनों द्वारा दहेज देने में असमर्थ रहने पर महिला को घर से निकाल दिया गया। जबकि इस दौरान महिला का देवर करीब सवा साल तक महिला से शारीरिक सम्बन्ध बनाए रहा।

मामले की न्यायालय के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिले के मलावन थानाक्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली इस पीडि़ता के अनुसार 2015 में उसके पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजनों ने पहले तो उसे उसके देवर तेजसिंह के साथ शादी का झांसा दिया। फिर 4 लाख का दहेज मांगने लगे।

आरोप है कि इस दौरान अगस्त 2015 से अक्टूबर 16 तक देवर तेजपाल उससे शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए रहा। अंत में जब उसके परिजनों ने दहेज देने में असमर्थता जाहिर की गई तो उसे घर से निकाल दिया।

मारहरा पुलिस के अनुसार मामले में न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी तेजसिंह पुत्र बालीराम सहित 6 ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।