Home Breaking ब्यावरा : पत्नी ने लगाया पति पर रेप का आरोप, केस दर्ज

ब्यावरा : पत्नी ने लगाया पति पर रेप का आरोप, केस दर्ज

0
ब्यावरा : पत्नी ने लगाया पति पर रेप का आरोप, केस दर्ज
wife raped by husband in Biaora
wife raped by husband in Biaora
wife raped by husband in Biaora

ब्यावरा। स्थानीय टाल मौहल्ला मे रहने वाली महिला ने अपने ही पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

पुलिस के अनुसार स्थानीय टाल मोहल्ला निवासी महिला ने पति शरीफ उल्ला के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया गया है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी।

उक्त महिला की रिपोर्ट पर पहले शहर थाना पुलिस ने पति शरीफ उल्ला के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया था। समय बीतने पर दोनों में समझौता हो गया, और वह पति के साथ रहने लगी।

महिला का आरोप है कि पति शरीफ उल्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।