Home Sports Cricket धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे : विराट कोहली

धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे : विराट कोहली

0
धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे : विराट कोहली
you will always be my captain : Virat Kohli tells dhoni
you will always be my captain : Virat Kohli tells dhoni
you will always be my captain : Virat Kohli tells dhoni

नई दिल्ली। तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने जा रहे विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी प्रेरणादायी कप्तान रहे हैं और वह हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।

कोहली ने आज ट्विटर पर लिखा कि हमेशा एक ऐसा कप्तान रहने के लिए धन्यवाद जैसा कि युवा खिलाड़ी चाहते हैं। आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी भाई।

विराट ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तभी से वह धोनी की ही कप्तानी में वनडे क्रिकेट खेलता आए हैं।

दुनियाभर के क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान की सराहना की है जिनमें माइकल क्लार्क, माइकल वान, शाहिद अफरीदी और जहीर अब्बास शामिल हैं।