Home Entertainment दीपिका की तरह रातो-रात स्टार नहीं बनी : अनुष्का

दीपिका की तरह रातो-रात स्टार नहीं बनी : अनुष्का

0
anushka
will anushka sharma steal deepika padukone’s numero uno position

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण की तरह रातोरात स्टार नही बनीं है। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण में काफी समानताएं हैं। दोनों ने ही शाहरूख खान के अपोजिट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

अनुष्का ने जहां वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रब दे बना दी जोड़ी में काम किया है वहीं दीपिका ने वर्ष 2007 में ओम शांति ओम में काम किया। दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थी। दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं वहीं अनुष्का धीरे-धीरे अपने पांव जमा रही हैं।

अनुष्का ने कहा कि मैं दीपिका की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाई थी। अनुष्का ने कहा कि एक दौर था जब वो डेव्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ काम कर रही थीं। रब ने बना दी जोड़ी सुपरहिट थी पर कोई उन्हें नहीं पहचानता था।

anushka sharma

अनुष्का ने कहा कि फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद कोई उनका साक्षात्कार नहीं लेना चाहता था लेकिन उनके पास एक सूची उन लोगों की जिनके साथ वो काम करना चाहती थीं और वो काम पर लगी रहीं।

अनुष्का ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म के बाद दीपिका या रणबीर की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाईं। अनुष्का ने कहा कि किसी पत्रिका के कवर पर उनका फोटो नहींं होता था या किसी ने भी ये नहीं कहा कि एक चमकता सितारा आ गया उन्होंने जो किया अपने दम पर किया, गलत फिल्में की, सीखा और आज मै राजकुमार हिरानी, अनुराग कश्यप जैसे नामचीन निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here