Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कुल्लू मनाली में फंसे 500 पर्यटक - Sabguru News
Home Headlines बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कुल्लू मनाली में फंसे 500 पर्यटक

बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कुल्लू मनाली में फंसे 500 पर्यटक

0

Winter rainfall and storms in south india

नई दिल्ली। देश के उत्तरी भाग के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। हिमाचल में लगातार बर्फबारी से शिमला और मनाली में सफेद चादर बिछ जाने से ऊपरी इलाकों में यातायात बाधित हो गया है।

कुल्लू मनाली में कुदरत की सफेद आफत में करीब ५०० पर्यटक फंसे हुए हैं। इन पर्यटकों में बड़े तादाद में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कड़ाके की ठंड मुसीबत बनी हुई। यहां कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

किन्नौर जिला और शिमला जिले के नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, कुमारसैन, खारापत्थर, रोहड़ू और चौपाल का राज्य के अन्य हिस्से से संपर्क भी टूट गया है। पाटलीकुल के नजदीक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर वाहनों की आवाजाही बंद है।

ऊपरी इलाके किन्नौर, शिमला, चंबा, कुल्लू और सिरमौर जिले में सड़क यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मनाली के नजदीकी पर्यटन स्थलों सोलांग, ब्यास कुंड, नेहरू कुंड, गुलाबा और मारही में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। हिमाचल, उत्तराखंड में और बर्फ गिरने के आसार हैं। सरकार ने लोगों को अगले 12 घंटे के दौरान ऊपरी इलाकों में ना जाने की सलाह दी है।

हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। सर्द हवाओं के साथ सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश होने से मौसम काफी सर्द हो गया है। उत्तर प्रदेश भी ठंड और कोहरे की चपेट में है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार हैं। हवा में नमी की वजह से कोहरे के आसार बढ़ गए हैं। जिसके कारण हवाई और रेल सेवा के जबरदस्त प्रभावित होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here