Home Breaking प्रेमी के लिए पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या

प्रेमी के लिए पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या

0
प्रेमी के लिए पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या
woman arrested for plotting to kill husband in delhi
woman arrested for plotting to kill husband in delhi
woman arrested for plotting to kill husband in delhi

नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में गत एक मार्च को बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव चिढ़ावक, गुलावठी, बुलंदशहर निवासी मृतक ओमपाल सिंह की पत्नी, पत्नी की भांजी व उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पत्नी बबीता (38),इसकी भांजी ममता (31) और ममता का पति सुनील (33) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बबीता के किसी से अवैध संबंध थे। इसी कारण अपने पति से पीछा छुटाने के लिए उसने अपनी भांजी के पति सुनील को 15 हजार रुपए में पति की हत्या की सुपारी दे दी। हत्या में ममता ने बराबर का साथ दिया।

हर्ष विहार थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक, चार कारतूस व एक खोखा व मास्टर चाबी बरामद की है। उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी डॉक्टर अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि गत एक मार्च की देर रात को ओमपाल, उसकी पत्नी बबीता व तीन साल की मासूम भूमिका लोनी से शादी से लौट रहे थे।

इसी दौरान सबोली, गली नंबर-10, हर्ष विहार इलाके में बदमाश ने ओमपाल को गोली मार दी। गोली से ओमपाल की मौत हो गई, जबकि भूमिका के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी बबीता के अपने पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे। बबीता के एक अन्य युवक से अवैध संबंध थे। इधर बबीता की भांजी ममता का पति सुनील जो अपराधिक प्रवृति का है वह वारदात वाले दिन से फरार है।

हर्ष विहार थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसआई सम्राट व अन्यों की टीम ने शक के आधार पर बबीता व ममता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान ममता ने हत्याकांड की हकीकत का खुलासा किया। उसने बताया कि बबीता उसकी मौसी है। मौसी के कहने पर उसने अपने पति सुनील को मौसा ओमपाल की हत्या के लिए तैयार किया।

बबीता ने इसके लिए सुनील को पंद्रह हजार रुपए भी दिए। घटना वाले दिन सुनील ने ओमपाल को गोली मार दी। हमले के समय बबीता वहीं मौजूद थी। गोली से बबीता की तीन साल की बेटी भी घायल हो गई।

जांच के बाद पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में हुई हत्या के एक मामले में यूपी पुलिस को सुनील की तलाश थी। इसके लिए यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

सौतेले बाप की करतूत से 12 साल की बेटी बनी मां
जॉब दिलाने के नाम पर अस्मत लूटने का खेल
अपराध समाचार के लिए यहां क्लीक करें
सेक्स क्राइम की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सौतेली बेटी को प्रेगनेंट करने वाला का आरोपी कलयुगी बाप अरेस्ट
बिन ब्याही मां बनी युवती, कहा जिन्न के संपर्क से हुई प्रेगनेंट
मौसा एक साल से कर रहा था 17 साल की नाबालिग से रेप