Home Bihar बिहार में बोरे से मिला महिला का शव

बिहार में बोरे से मिला महिला का शव

0
बिहार में बोरे से मिला महिला का शव
woman body found in sack in nalanda
woman body found in sack in nalanda
woman body found in sack in nalanda

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले के पर्यटन स्थल राजगीर में सड़क किनारे से पुलिस ने शनिवार को एक बोरे से महिला का शव बरामद किया। 33 वर्षीया इस महिला की गला काट कर हत्या की गई है।

राजगीर के थाना प्रभारी उदय शंकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने जयप्रकाश उद्यान से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे एक बोरे से महिला का शव बरामद किया।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आंशका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

इधर राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।