Home Delhi दिल्ली : दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जलाया

दिल्ली : दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जलाया

0
दिल्ली : दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू को जिंदा जलाया
woman burnt alive by husband, in laws for dowry in delhi
woman burnt alive by husband, in laws for dowry in delhi
woman burnt alive by husband, in laws for dowry in delhi

नई दिल्ली। फतेहपुर बेरी इलाके में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला करीब 30 फीसदी झुलस गई। उसे सफरदजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

पीड़िता के बयान पर पुलिस पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान फिरदौस (25) के रूप में हुई है। फिरदौस अपने पति मोहम्मदीन के साथ खड़क गांव नीयर चाहन टोला में रहती है।

उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनका चार साल का बेटा सेराजुद्दीन भी है। फिरदौस के अनुसार उसके घरवालों ने दहेज के रूप में गाड़ी दी थी। उस गाड़ी को ससुराल के लोग अपने नाम कराना चाहते थे जिसके लिए वह तैयार नहीं हो रही थी।

इसी बात को लेकर आए दिन ससुराल वाले उससे झगड़ा करते थे। एक फरवरी की रात करीब 12 बजे वह अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान पति मोहम्मदीन, जेठ फजरू, ससुर सुबेखान, देवर साहुन, ननद नफीसा सास नूर के साथ फिरदौस के कमरे में दाखिल हुए।

मोहम्मदीन ने फिरदौस के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। उसके बाद माचिस जलाकर उसपर फेंक दिया। इस मामले की जांच एसडीएम टीम भी कर रही है।