Home Headlines मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के पास से 64 लाख का सोना बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के पास से 64 लाख का सोना बरामद

0
मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के पास से 64 लाख का सोना बरामद
woman with gold bars worth Rs 64 lakh arrested from Mumbai airport
woman with gold bars worth Rs 64 lakh arrested from Mumbai airport
woman with gold bars worth Rs 64 lakh arrested from Mumbai airport

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट (एईयु) ने हैदराबाद की एक महिला यात्री से 2.16 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत 64,38,960 रुपए है। इस सोने को महिला यात्री अपने अंडर गारमेंट में छुपाकर दुबई से ला रही थी।

एयर इंटेलीजेंस युनिट (एईयु) से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद की रहने वाली महिला यात्री फरहत उन्नीसा जेट एयरवेज 9 डब्ल्यू 543 दुबई-मुंबई फ्लाइट से मुंबई आई थी।

जांच पडताल में एईयु को महिला पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास 2.16 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की कीमत 64,38,960 रुपए आंकी गई है।

एईयु ने महिला यात्री द्वारा लाए गए सोने को जहां बरामद कर लिया गया है, वहीं उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के पहले भी एईयु ने मुंबई एयरपोर्ट से एक यात्री के पास से तकरीबन 50 लाख का सोना बरामद किया गया था।