Home Headlines कश्मीर : भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में महिला घायल

कश्मीर : भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में महिला घायल

0
कश्मीर : भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में महिला घायल
Woman injured as India, Pakistan trade heavy fire on LoC in Jammu and Kashmir
Woman injured as India, Pakistan trade heavy fire on LoC in Jammu and Kashmir

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और बालाकोट इलाकों में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे और छोटे एवं स्वचालित हथियारों से हमला किया। इस गोलीबारी में एक 50 वर्षीया महिला घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना हमले का प्रभावी तरीके से मुंहतोड़ जवाब दे रही है। खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।