Home Headlines जलपाईगुड़ी : अपहरण कर महिला के साथ दो दिन तक रेप

जलपाईगुड़ी : अपहरण कर महिला के साथ दो दिन तक रेप

0
जलपाईगुड़ी : अपहरण कर महिला के साथ दो दिन तक रेप
woman kidnapped and raped in Jalpaiguri
woman kidnapped and raped in Jalpaiguri
woman kidnapped and raped in Jalpaiguri

जलपाईगुड़ी। महिला का अपहरण करने के बाद उसे लगातार दो दिनों तक एक अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखे जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला की ओर से जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

कोतवाली थाना अंतर्गत साहेबपाड़ा की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि गत 26 फरवरी को वह घर से निकलकर एक जगह की कुछ तस्वीरें लेने जा रही थीं, तभी एक मारूति वैन ने आकर उनका रास्ता रोक दिया। मारूति में सवार दो लोग बाहर निकले तथा उन्हें पकड़कर जबरदस्ती मारुति में बिठा लिया।

इसके बाद उन्हें एक अज्ञात जगह पर ले जाकर दो दिनों तक रखा गया। अपहरणकर्ताओं में से एक ने पहली रात उनके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। 27 फरवरी को आरोपी घर में बाहर से ताला लगाकर कहीं चले गए। 28 तारीख की रात फिर आरोपी वहां आए। वह शराब पीए हुए थे। एक बार फिर से उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। घटना के कुछ समय बाद मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकलीं। दूर जाने पर एक महिला के फोन से उन्होंने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके पति ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अपने साथ घर लाए।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को फुलबाडी में लाकर रखा गया था। थाना में दर्ज शिकायत में रतन दास नामक व्यक्ति को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वह फुलबाड़ी का रहने वाला बताया गया है। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।