Home Headlines सपा विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

सपा विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

0
सपा विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या
woman killed who accuses rape by SP MLA Arun Verma in sultanpur
woman killed who accuses rape by SP MLA Arun Verma in sultanpur
woman killed who accuses rape by SP MLA Arun Verma in sultanpur

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अरुण वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या कर दी गई।

जांच कर रही पुलिस ने हत्या में सपा प्रत्याशी को शक के घेरे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच शुरु कर दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश के सबसे करीबी माने जाने वाले जयसिहंपुर के सपानेता अरुण शर्मा पर तीन साल पहले एक युवती ने दुराचार का आरोप लगाया था। जिसकी सुनवाई 21 फरवरी को होने वाली थी।

शनिवार की देरशाम युवती का शव गांव में पंचायत भवन के पीछे जख्मी हालत में मिली। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को अस्पताल पहुचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया की उसकी सुरक्षा इन दिनों कम कर दी गई थी। पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण ही यह घटना घटी है। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका सपा प्रत्याशी अरुण शर्मा पर जताई है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर सपा प्रत्याशी शक के घेरे में है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी होगी, जांच की जा रही है।

बताते चले कि अरुण कुमार शर्मा ने सबसे कम उम्र (25 वर्ष) में विधायक बनने का रिकार्ड भी बनाया था।