Home Headlines जयपुर में कांटेबल ने किया महिला थानेदार से रेप का प्रयास

जयपुर में कांटेबल ने किया महिला थानेदार से रेप का प्रयास

0
जयपुर में कांटेबल ने किया महिला थानेदार से रेप का प्रयास
woman police officer molested by constable
woman police officer molested by constable
woman police officer molested by constable

जयपुर। राजधानी जयपुर के शिप्रापथ थाने में एक महिला थानेदार ने एक कांस्टेबल पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीडि़ता 35 वर्षीय शिप्रापथ इलाके की रहने वाली है। वह पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत है।

पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि अप्रेल, 2015 में वह जयपुर के दक्षिण जिले के एक थाने में तैनात थी।

तब उसकी मुलाकात कांस्टेबल मुकेश से हुई। कुछ दिन बाद आरोपी कांस्टेबल उसके घर पहुंच गया और उससे चाय बनाने के लिए कहा।

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

झोटवाडा थाना इलाके में एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पीडि़ता आदर्शनगर इलाके की रहने वाली है। उसकी कुछ समय पूर्व आरोपी रईस, रमजानी, करीम व मेहबूब नाम के व्यक्तियों से मुलाकात हुई थी।

आरोपियों ने उसे नौकरी का झांसा दिया और झोटवाडा इलाके स्थित एक मकान में ले आए। जहां पर आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे पीडि़ता आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उधर, कालवाड थाने में एक महिला ने युवक के खिलाफ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पीडि़ता फुलेरा इलाके की रहने वाली है। वह दो दिन पूर्व बस स्टेण्ड पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी जीप चालक सुरेश वहां आया और उसे घर छोडऩे के बहाने अपने साथ जीप में बिठा लिया।

बाद में आरोपी उसे सुनशान जगह ले गया और वहां पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे वहीं छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।