Home Delhi दिल्ली : घर में जबरन घुसकर महिला के साथ रेप

दिल्ली : घर में जबरन घुसकर महिला के साथ रेप

0
दिल्ली : घर में जबरन घुसकर महिला के साथ रेप
woman raped in delhi
woman raped in delhi
woman raped in delhi

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा रामभरोसे है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के लाख दावों के बाद भी महिला अभी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है। यहां एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोपी ने महिला के घर में घुसकर जबरन वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर उसे मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार (26) वर्षीय महिला परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहती है। शनिवार देर रात वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। देर रात एक शख्स ने पीड़िता का दरवाजा खटखटाया।

पीड़ित ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही आरोपी ने महिला को अंदर की तरफ धक्का दिया। उसके बाद पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध पर दुष्कर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।