Home Breaking स्वस्थ व स्मार्ट इंदौर के लिए दौड़े हजारों, रिमी सेन रहीं आकर्षण का केंद्र

स्वस्थ व स्मार्ट इंदौर के लिए दौड़े हजारों, रिमी सेन रहीं आकर्षण का केंद्र

0
स्वस्थ व स्मार्ट इंदौर के लिए दौड़े हजारों, रिमी सेन रहीं आकर्षण का केंद्र
rimi sen at Heritage Walk of jio marathon in indore
rimi sen at Heritage Walk of jio marathon in indore
rimi sen at Heritage Walk of jio marathon in indore

इंदौर। स्वस्थ और स्मार्ट इन्दौर के लिए रविवार को हजारों शहरवासियों ने दौड़ लगाई। यह दौड़ तीन श्रेणी में आयोजित की गई।

पहली दौड़ 21 कि.मी. की नेहरू स्टेडियम से सुबह शुरू हुई, जबकि दूसरी 10 कि.मी. की तथा तीसरी 5 किमी की दौड़ राजबाड़ा से शुरू हुई। दौड़ में लोगों को आकर्षित करने के लिए अभिनेत्री रिमी सेन और उल्टी दौड़ दौड़ने वाले दीपक कनाल आकर्षण का केन्द्र रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी सुबह मैराथन दौड़ के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाने के साथ ही दौड़ भी लगाई।

हेल्दी और स्मार्ट इन्दौर के लिए रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में दीपक कनाल ने उल्टी दौड़ लगाकर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

मैराथन में बीएसएफ के जवानों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों सहित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैराथन दौड़ वाले भी शामिल हुए। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौड़ में किडनी पेशेंट्स और 10 ब्लेड रनर्स ने भी हिस्सा लिया।

दौड़ के लिए लोगों का उत्साहवर्धन करने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी नेहरू स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथनर्स को रवाना किया तथा उनके साथ दौड़ भी लगाई।

रविवार सुबह हुई मैराथन दौड़ के लिए कुछ देर प्रमुख मार्ग बंद रहे। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की, जिसके कारण कई बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। रविवार को अधिकांश मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहा, जिससे प्रशासन को भी कोई ज्यादा मशक्कत करना पड़ी।

जिला प्रशासन, नगर निगम व इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में जहां कई धावक शामिल हुए, वहीं छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया। रविवार अवकाश होने के बाद भी बड़ी संख्या में कई बच्चे दौड़ने के लिए शामिल हुए।