Home Northeast India Assam अस्पताल में पति का इलाज कराने गई महिला के साथ रेप

अस्पताल में पति का इलाज कराने गई महिला के साथ रेप

0
अस्पताल में पति का इलाज कराने गई महिला के साथ रेप
woman raped in golaghat district hospital
woman raped in golaghat district hospital
woman raped in golaghat district hospital

गोलाघाट। ऊपरी असम के गोलाघाट जिला चिकित्सालय में अपने पति का इलाज कराने पहुंची एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया।

इस संबंध में स्थानीय थाने में एक मामला भी दर्ज कराया गया है। हालांकि इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार गोलाघाट जिला चिकित्सालय में एक महिला अपने पति का इलाज कराने पहुंची थी।

गुरुवार की देर शाम को महिला के साथ किसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दवा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति उसे अस्पताल परिसर के सुनसान इलाके में लेकर गया।

एकांत और अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला किसी तरह से वहां से बाहर आने के बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपी तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।