Home Headlines जबलपुर : महिला के घर में घुसकर युवक ने किया रेप

जबलपुर : महिला के घर में घुसकर युवक ने किया रेप

0
जबलपुर : महिला के घर में घुसकर युवक ने किया रेप
woman raped into home by youth in Jabalpur
woman raped into home by youth in Jabalpur
woman raped into home by youth in Jabalpur

जबलपुर। बरेला निवासी एक युवक जान पहचान का फायदा उठाते हुए अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर के अंदर घुस गया और दरवाजे बंद कर उसका रेप कर दिया।

शोहदा जिस समय घटना को अंजाम देर रहा था तभी महिला के बच्चे जाग गए और आरोपी वहां से भाग निकला। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 452 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय रानू (परिवर्तित नाम) बुधवार रात 8 बजे घर पर खाना बना रही थी। उसके पांचों बच्चे अंदर वाले कमरे में सो रहे थे।

तभी क्षेत्र में रहने वाला प्रकाश सिंह अंदर घुस गया और महिला से जबरजस्ती कर उसका मुंह दबाकर रेप कर दिया तभी महिला के बच्चे जाग गए और आरोपी किसी को बताने पर उन सभी को धमकाते हुए वहां से चला गया।

कुछ देर बाद जब रानू का पति घर वापस आया तो उसने अपने साथ हुई हुई जानकारी देते हुए थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

चिमनी से लगी महिला की साड़ी में आग, बुरी तरह झुलसी

कुंडम थानाक्षेत्र केबरमबाबा गांव में एक महिला की साड़ी में चिमनी से आग लग गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाते हुए महिला को 108 एंबूलेंस से महिला को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बरमबाबा गांव निवासी सुमन रजक रात करीब 8.30 बजे लाइटगोल होने पर चिमनी से उजाला कर भैंस का दूध लगा रही थी, तभी भैंस ने चिमनी में लात मार दी,जो कि सुमन की साड़ी पर आकर गिरी और उसकी साड़ी में आग लग गई।

साड़ी में लगी आग की चपेट में सुमन भी आ गई और जब तक वह और उसके परिजन साड़ी में लगी आग को बुझा पाते तब तक वह जल गई।

https://www.sabguru.com/young-woman-raped-pretext-job-jodhpur/

https://www.sabguru.com/married-woman-gangraped-front-husband-garhwa-4-accused-arrested/

https://www.sabguru.com/two-rape-cases-in-jaipur/