Home UP Agra आगरा में महिला की रेप के हत्या, दो आरोपी फरार

आगरा में महिला की रेप के हत्या, दो आरोपी फरार

0
आगरा में महिला की रेप के हत्या, दो आरोपी फरार
Woman raped, murdered in Agra
Woman raped, murdered in Agra
Woman raped, murdered in Agra

आगरा। जनपद के थाना बरहन में गांव के ही दो लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पति को सुबह घर आने पर हुई। जिसने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात थाना बरहन में मीरा देवी (38) निवासी नगला चन्द्रभान के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पति को घर आने पर हुई।

जिसने देखा तो उस की पत्नी का शव पड़ा था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर आई पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की साथ ही शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू किसान है। जो कि हर रोज फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर सोता है। घर में महिला को अकेला देख दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया जो कि घटना के बाद से फरार है।

पप्पू ने आरोपियों के खिलाफ नामदज तहरीर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित हैं। जो कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की हत्या कर शव फेंका

आगरा के थाना न्यू आगरा में क्षेत्र में खंदारी ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिला। जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंका कर हत्यारे फरार हो गए। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंदारी ओवर ब्रिज के नीचे सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके चहरे पर चोट के निशान बने हुए थे। जिसकी पीट-पीटकर हत्या की गई प्रतीत होती है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।