Home Headlines शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण का आरोप

0
शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण का आरोप
woman raped for seven year under pretext of marriage
woman raped for seven year under pretext of marriage
woman raped for seven year under pretext of marriage

जोधपुर। पांच बच्चों की मां ने सात साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में अपने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में पीड़िता का मेडिकल करवाया। केके कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि सात साल पहले उसके पति की मौत हो गई।

उसकी जान पहचान मूलतया बिहार के आरा जिले के मसाड निवासी गणेश पुत्र भानूराम यादव के साथ हुई। जिसने उसके साथ प्यार और शादी का नाटक कर के जोधपुर लेकर आया और केके कॉलोनी में रहने लगा।

उसके पूर्व पति से चार पुत्रियां और एक पुत्र है जिसमें से दो पुत्रियों की शादी कर चुकी है और दो पुत्रियां उसके पास रहती है जबकि पुत्र उसके ननिहाल में रहता है।

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि करीब छह सात साल से आरोपी उसको शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा और इस दौरान आरोपी की मां और बहन भी उसको अपने परिवार की बहू बनाने के लिए कहती रही।

उसने जब शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाना शुरू किया तब आरोपी ने उसको बताया कि फरवरी में वह शादी करके उसको विधिवत पत्नी का दर्जा दे देगा।

संबंधित आलेख : शादी का झांसा देेकर रेप संबंधी न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

छह फरवरी को गणेश उसके घर पर शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट की तथा उसको अपशब्द कहे और रात को वहीं रूक गया।

सात फरवरी को आरोपी उसके घर में से बक्सें में रखा सोने का मंगल सूत्र, कानों के टॉप्स और अन्य सोने चांदी के जेवरात तथा मोबाइल लेकर भाग गया। जिसकी उसने तलाश भी की।

आरोपी के चक्कर में उसने पति की मौत के बाद अपने ससुराल और पीहर पक्ष से भी नाता तोड़ दिया था।