Home Headlines जयपुर में महिलाओं ने मुफ्त में किया मेट्रो का सफर

जयपुर में महिलाओं ने मुफ्त में किया मेट्रो का सफर

0
जयपुर में महिलाओं ने मुफ्त में किया मेट्रो का सफर

kurja

जयपुर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला यात्रियों को बुधवार को मुफ्त में मेट्रो यात्रा करवाई गई। भारत के पहले व एक मात्र महिला स्टेशन श्याम नगर से चांदपोल व चांदपोल से श्याम नगर के बीच यह यात्रा करवाई गई।

इस दौरान तकरीबन 200 महिलाओं ने यात्रा का लुफ्त उठाया। यात्रा के दौरान जयपुर मेट्रो के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जयपुर मेट्रो द्वारा उपलब्ध कराई गई आवश्यक सेवाओं उपयोग की जानकारी भी दी गई।

महिला यात्रियों को विशेष रूप से जयपुर मेट्रो की टिकट क्रय व यात्रा प्रणाली को विस्तृत रुप से समझाया गया। मेट्रो राइड सिस्टम को काफी सराहा गया व महिलाओं, बुजुर्गो व बच्चों समेत सभी यात्रियों के लिए युजर फ्रेंडली बताया गया।