Home World Europe/America बुर्का और नकाब पहने पर 6500 पाउंड जुर्माना

बुर्का और नकाब पहने पर 6500 पाउंड जुर्माना

0
बुर्का और नकाब पहने पर 6500 पाउंड जुर्माना
women to be fined up to £ 6500 for wearing burqas in swiss region
women to be fined up to £ 6500 for wearing burqas in swiss region
women to be fined up to £ 6500 for wearing burqas in swiss region

लंदन। आंतकी हमले के खतरे के मद्देनजर साउथ स्विट्जरलैंड के टिचीनो इलाके में महिलाओं के बुर्का और नकाब पहने पर बैन लगा दिया गया है। इस कानून का उल्लंघन करने पर 6500 पाउंड (करीब साढ़े छह लाख रुपए) के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

आपको बता दें कि मुस्लिमों के बुर्के पर यूरोप और अफ्रीका के अन्य देशों में भी तरह तरह की पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक साल 2013 में साउथ अफ्रीका के दक्षिणी क्षेत्र में इतावली बोलने वाले एक नागरिक ने एक जनमत संग्रह में बुर्के पर प्रतिबंध का समर्थन किया था, इसके साथ ही दो अन्य लोग इस बात पर सहमत थे।

ताजा नियम के मुताबिक जो भी मुस्लिम महिला पूरे चेहरे को ढकने वाला बुर्का सार्वजनिक स्थान पर पहने हुए दिखाई देगी इस पर स्थानीय सरकार 6,500 पाउंड का जुर्माना ठोकेगी। इतावली भाषी क्षेत्रों में मुस्लिम महिलाओं का बुर्का पहने हुए किसी दुकान में, होटल और किसी सार्वजनिक बिल्डिंग में प्रवेश भी वर्जित माना जाएगा।

सितंबर 2013 के जनमत संग्रह के पक्ष में तीन मतदाताओं के समर्थन को देखते हुए स्विटजरलैंड के दक्षिणी राज्य की स्थानीय सरकार ने बुर्के पर पाबंदी को मुहर लगा दी थी। इस नए नियम को तोड़ने पर न्यूनतम 100 फ्रांस (65 पाउंड) और अधिकतम 10,000 फ्रांस (6,500 पाउंड) का जुर्माना रखा गया है। जानिए अन्य किन देशों में लगी है बुर्के पर आंशिक और पूर्ण पाबंदी।