Home Entertainment Bollywood रोहित शेट्टी की फिल्म में काम कर रोमांचित है परिणीति चोपडा

रोहित शेट्टी की फिल्म में काम कर रोमांचित है परिणीति चोपडा

0
रोहित शेट्टी की फिल्म में काम कर रोमांचित है परिणीति चोपडा
working in Rohit Shetty's film golmaal is an honour says Parineeti Chopra
working in Rohit Shetty's film golmaal is an honour says Parineeti Chopra
working in Rohit Shetty’s film golmaal is an honour says Parineeti Chopra

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जाने माने फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने को लेकर रोमांचित महसूस कर रही है।

रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन को लेकर गोलमाल का चौथे संस्करण’गोलमाल अगेन’ बना रहे हैं। इस बार फिल्म से करीना कपूर की जगह परिणीति चोपड़ा ने ले ली है।

परिणीति इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्म में होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

परिणीति ने कहा गोलमाल के सेट पर काम करना काफी मजेदार है। रोहित शेट्टी शानदार निर्देशक हैं। उनकी टीम भी बहुत लॉयल है।

पूरी दिन खत्म हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। हर दिन इतने सारे कास्ट एंड क्रू के साथ शूटिंग की जाती है, जहां कई सीनियर एक्टर्स भी हैं। मुझे यहां बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

परिणीति ने कहा रोहित शेट्टी की हर गोलमाल पार्ट पहली से अलग है। यहां भी पिछली कास्ट से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं बस चाहती हूं कि फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरूं।