Home Headlines बैडमिंटन : सेमीफाइनल में हारीं सायना नेहवाल, कांस्य पदक से ही संतोष

बैडमिंटन : सेमीफाइनल में हारीं सायना नेहवाल, कांस्य पदक से ही संतोष

0
बैडमिंटन : सेमीफाइनल में हारीं सायना नेहवाल, कांस्य पदक से ही संतोष
world Badminton championships : Saina Nehwal loses in semis to nozomi okuhara
world Badminton championships : Saina Nehwal loses in semis to nozomi okuhara
world Badminton championships : Saina Nehwal loses in semis to nozomi okuhara

ग्लासगो। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शनिवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गईं।

इस हार के बाद सायना को इस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। जापानी खिलाड़ी ने सायना को 12-21, 21-17, 21-10 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य हासिल करने वाली ओकुहारा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं।

अगर सायना मैच जीत जाती तो वह दूसरी बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचतीं। इससे पहले 2015 में वह फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों हार मिली थी।

सायना और ओकुहारा के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। छह बार सायना जीती हैं जबकि दो बार ओकुहारा ने बाजी मारी है। इससे पहले ओकुहारा ने सायना को 2015 दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स में हराया था।

रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में ओकुहारा की भिड़ंत चीन की चेन युफेई और भारत की ही पीवी सिंधु के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

बीते साल रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पक्का किया है। अब देखना है कि क्या वह इस साल अपने पदक का रंग बदल पाती हैं।