Home Headlines 40 आतंकवादियों ने 9 माह किया दुष्कर्म, किशोरी 3 माह की प्रेगनेंट

40 आतंकवादियों ने 9 माह किया दुष्कर्म, किशोरी 3 माह की प्रेगनेंट

0
40 आतंकवादियों ने 9 माह किया  दुष्कर्म, किशोरी  3 माह की प्रेगनेंट
yazidi girl recounts ordeal as IS terrorist's sex slave
  • yazidi girl recounts ordeal as IS terrorist's sex slave
    yazidi girl recounts ordeal as IS terrorist’s sex slave

    बगदाद। आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने 9 माह तक एक यजीदी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय इस यजीदी किशोरी ने उन भयावह नौ महीनों को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

    यजीदी किशोरी ने बताया कि कुंवारी लड़कियों की नीलामी हुई, जिसमें उसे और उसकी बहन को बेच दिया गया। उन्हें आईएस ने खरीद लिया, उसके बाद आईएस के लड़ाके हर दिन उनके साथ दुष्कर्म करते। यह किशोरी अब 3 माह की प्रेगनेंट है।

    इन नौ महीनों का हर दिन उसके लिए जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आईएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकों के दल की यौन इच्छाओं की तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओं से गुजरना पड़ता था।

    किशोरी ने बताया कि किस तरह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, आईएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं।

    आईएस द्वारा इराक के सिंजर कस्बे पर अधिकार के बाद पिछले साल अगस्त में इस किशोरी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद किशोरी को सीरिया के रक्का लाया गया, जहां अन्य दर्जनभर महिलाओं और लड़कियों तथा उसके कुंआरेपन की जांच की गई।

    किशोरी ने उन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा कि कुंआरी लड़कियों को 40 पुरुषों के साथ एक कमरे में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    इस किशोरी को मूल रूप से चेचेन्या के अल-रसिया ने खरीदा था। कुर्दिश सैनिकों के साथ लड़ाई में अल-रसिया और उसके अंगरक्षकों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही यह किशोरी अन्य लड़कियों के साथ भागने में सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here