Home Headlines आईएस की गुलाम रहीं लडकियों को कई बार बेचा गया, हर बार हुआ रेप

आईएस की गुलाम रहीं लडकियों को कई बार बेचा गया, हर बार हुआ रेप

0
आईएस की गुलाम रहीं लडकियों को कई बार बेचा गया, हर बार हुआ रेप
yazidi women, girls seek healing in germany after isis hell
yazidi women, girls seek healing in germany after isis hell
yazidi women, girls seek healing in germany after isis hell

जिनेवा। महज आठ साल की एक लड़की को कई बार बेचा गया और हर बार उसके साथ बलात्कार हुआ। हालात इससे भी ज्यादा चिंताजनक हैं। एक लडकी ने तो इस हैवानियत से बचने के लिए खुद को बदसूरत बनाने का प्रयास किया।

जर्मन डॉक्टर जे आई खिजिलान ने इराक में इस्लामिक स्टेट जिहादियों द्वारा गुलाम बनाकर रखी गईं जिन 1400 से अधिक यजीदी महिलाओं और लड़कियों की की दास्तां सुनी हैं उनमें से ये दिल दहला देने वाली दो लड़कियों की कहानियां हैं।

डॉ खिजिलान उस परियोजना के प्रमुख हैं जिसके तहत ऐसी 1100 महिलाओं और लड़कियों के शारीरिक और मानसिक जख्म को भरने की कोशिशों के तहत उन्हें जर्मनी लाया गया है।

जर्मन राज्य बाडेन वुर्टेमबर्ग द्वारा चलाईजा रही इस परियोजना के तहत बीते साल अप्रेल में उत्तरी इराक से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को जर्मनी लाया गया और अंतिम समूह को इस महीने की शुरुआत में लाया गया था।

साल 2014 में बाडेन वुर्टेमबर्ग के अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई का निर्णय किया था। इस समय आईएस जिहादी यजीदी लोगों का नरसंहार और हजारों को भागने पर मजबूर करते हुए धीरे-धीरे उत्तरी इराक की तरफ बढ़ रहे हैं और इस दौरान वे हजारों लड़कियों और महिलाओं का अपहरण करके उनको यौन गुलामी के लिए मजबूर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here