Home Headlines बदायूं में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

बदायूं में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

0
बदायूं में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या
year old allegedly gangraped, killed in badaun
 year old allegedly gangraped, killed in badaun
year old allegedly gangraped, killed in badaun

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बलात्कार की वारदातें थम नहीं रही हैं और फैजगंज क्षेत्र में सोमवार रात दुराचार के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालेन्दु भूषण सिंह ने मंगलवार को बताया कि करीब 28 वर्षीय इस महिला का शव मन्नू नगर में एक गन्ने के खेत से मिला।

उसके शरीर पर दुराचारी के काटने से बड़े दांत के अनेक निशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई।

महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इसके पहले कटरा में पिछले साल दो चचेरी बहिनों की जघन्य हत्या हुई थी। बाद में केन्द्रीय जांच ब्यूरो की जांच से पता चला कि इन किशोरियों ने आत्महत्या की थी।