Home Breaking यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का सरकारी आवास में प्रवेश

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का सरकारी आवास में प्रवेश

0
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का सरकारी आवास में प्रवेश
yogi adityanath enters chief minister official residence in lucknow
yogi adityanath enters chief minister official residence in lucknow
yogi adityanath enters chief minister official residence in lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। शपथ लेने के बाद से अभी तक वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार सुबह कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा हुई। बताया जाता है कि पूजन में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यह अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों द्वारा कराई गई।

मुख्यमंत्री ने आज शाम को अपने सरकारी आवास पर भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को फलाहार पर भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के चलते पांच कालिदास के दोनों तरफ बैरियर्स लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

सुबह से ही उधर से आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। योगी आदित्यनाथ के प्रवेश से पहले पांच कालिदास मार्ग का आवास अब नए मुख्यमंत्री के मिजाज के मुताबिक बदला नजर आ रहा है।

अखिलेश के समय जहां वहां महंगे सोफा लगे थे, उसकी जगह अब जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है। शयन कक्षों में भी महंगे बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तख्त लगाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास स्थित किचन को विदेशी क्रॉकरी की जगह अब तांबे और कांसे के बर्तनों से सजाया गया है।

19 मार्च को योगी के शपथ लेने के बाद ही मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण कराया गया था। वास्तु के हिसाब से मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक और ऊँ बनाया गया था।

योगी ने नवरात्र से एक दिन पहले दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों के भी आवास आवंटित कर दिए थे। अधिकतर मंत्रियों ने भी नवरात्र के प्रथम दिन की पूजा करके अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कालिदास मार्ग पर सात नंबर वाला सरकारी बंगला मिला है। अखिलेश सरकार में यह बंगला शिवपाल यादव को आवंटित था।

दूसरे उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उस बंगले को आवंटित किया गया है, जिसमें अखिलेश सरकार के मंत्री मो आजम खां रहते थे।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आठ कालीदास मार्ग, सुरेश खन्ना को 10 कालीदास मार्ग, स्वामी प्रसाद मौर्या को 14 कालीदास मार्ग, सतीश महाना को 16 कालीदास मार्ग, राजेश अग्रवाल को 11 माल एवेन्यू कालोनी में आवास मिला है।

अन्य मंत्रियों में डॉ रीता बहुगुणा जोशी और ब्रजेश पाठक को राजभवन कालोनी, धर्मपाल सिंह को माल एवेन्यू, एसपी सिंह बघेल को बहुखंडी मंत्री आवास, सत्यदेव पचैरी को 9 कालीदास मार्ग, जय प्रताप सिंह को 20 गौतमपल्ली, चेतन चौहान को 12 ए गौतमपल्ली, श्रीकांत शर्मा को 5 ए, नया मंत्री आवास बीडी मार्ग, राजेन्द्र प्रताप सिंह को 4 गौतम पल्ली, सिद्धार्थनाथ सिंह को 19 गौतमपल्ली, मुकुट बिहारी वर्मा को 11 एनडीएमआर बीडी मार्ग और आशुतोष टंडन को 24 गौतमपल्ली का बंगला आवंटित किया गया है। इसके अलावा राज्य मंत्रियों को भी सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है।