Home Headlines नाबालिग किशोरी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

नाबालिग किशोरी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

0
नाबालिग किशोरी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट
youth arrested for raping 15 year old girl in lucknow
youth arrested for raping 15 year old girl in lucknow
youth arrested for raping 15 year old girl in lucknow

लखनऊ। निगोहा थाना क्षेत्र में शौच को निकली नाबलिग किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुराचार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

निगोहा पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय ​निगोहा गांव की रहने वाली एक किशोरी (15) शौच के लिए निकली थी। जब वह लौट रही थी गांव के ही श्रीराम कुमार ने उसे पकड़ लिया। खींच कर खेत में ले जा कर दुराचार किया।

घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई तो परिजन ने तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

किसान नेता पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

बंथरा थाना क्षेत्र में एक किसान नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने छह लोगों के विरूद्ध मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हमला बंथरा क्षेत्र के ककौहा गांव में किसान मंच के उपाध्यक्ष रिंकू तिवारी के घर लौटते समय किया गया। सामने से चार पहिया वाहन में आए हमलावरों ने किसान नेता रिंकू को जख्मी कर दिया। घायल होकर गिरे रिंकू ने शारदा प्रसाद शुक्ला समेत छह लोगो के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है।

बंथरा थाना पुलिस के अनुसार रिंकू तिवारी की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 307, 506 और 120 बी के तहत मुकदमा लिखा गया है। इसमें शारदा भईया और अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​हुआ है।