Home Northeast India Arunachal Pradesh राजनीति चमकाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर चलवाई गोली

राजनीति चमकाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर चलवाई गोली

0
राजनीति चमकाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर चलवाई गोली
Youth Congress leader Vikram Goud shot at, may have planned attack : police
Youth Congress leader Vikram Goud shot at, may have planned attack : police
Youth Congress leader Vikram Goud shot at, may have planned attack : police

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को युवक कांग्रेस के नेता एम. विक्रम गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गौड़ ने चुनाव में लोगों की हमदर्दी हासिल करने के लिए खुद को बदमाशों से गोली मरवा ली थी।

अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गौड़ को अपने कब्जे में ले लिया। 28 जुलाई से उसका इलाज चल रहा था। वह अस्पताल से बाहर एक व्हीलचेयर पर निकला जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायाधीश के सामने पेश करने के लिए नामपल्ली आपराधिक न्यायालय परिसर ले जाया गया।

विक्रम आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एम. मुकेश गौड़ का बेटा है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त एम. महेंद्र रेड्डी ने बुधवार को कहा था कि विक्रम पुलिस की निगरानी में है और अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विक्रम 28 जुलाई को बंजारा हिल्स में अपने घर पर गोलीबारी में घायल हुआ था। उसने पुलिस से कहा था कि दो हमलावर मोटरसाइकिल से आए और उस पर गोलियां चलाकर भाग गए। हालांकि पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि यह हमला पहले से सुनियोजित था।

पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले को सुलझाने का दावा किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।

विक्रम ने एक गिरोह को उसे गोली मारने के लिए 50 लाख रुपए दिए, ताकि वह एक विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सहानुभूति पा सके। इस विधानसभा क्षेत्र से उसका 2019 का चुनाव लड़ने का इरादा है। विक्रम ने कुछ तेलुगू फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है।

वह इस हमले का उपयोग कुछ व्यापारियों से लिए हुए कर्जो को वापस नहीं लौटाने के लिए भी करना चाहता था।

35 वर्षीय गौड़ पर अपराध के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश, साक्ष्यों को नष्ट करने, पुलिस को गलत सूचना देने और गैरकानून हथियारबंद लोगों को पैसों का लालच देकर खरीदने और उनका उपयोग करने के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।