Home Delhi रेपिड एक्शन फोर्स की रजत जयंती पर सिरोही पहुंची सायकिल यात्रा

रेपिड एक्शन फोर्स की रजत जयंती पर सिरोही पहुंची सायकिल यात्रा

0
रेपिड एक्शन फोर्स की रजत जयंती पर सिरोही पहुंची सायकिल यात्रा
youth of sirohi with RAF cyclists
youth of sirohi with RAF cyclists

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सीआरपीएफ की विशेष विंग द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) के रजत जयंती समारोह के अवसर पर गुजरात के भुज में पाकिस्तान सीमा सरदार पोस्ट से प्रारंभ हुई साइकिल यात्रा रविवार को सिरोही पहुंची। इसमें शामिल जवानों को स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

डाकबंगला में साइकिल यात्रा के पहुंचने पर इसमें शामिल जवानों के उत्साहवर्धन के लिए जिला पुलिस उपाधीक्षक विक्रमसिंह, पुलिस उपअधीक्षक भवानीसिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खंडेलवाल, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चैहान, निरंजन सिंह राठौड़, छात्र नेता गोपाल माली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नारायण चैधरी सहित बड़ी तादाद में नागरिक उपस्थित थे।

बीस दिवसीय यह यात्रा 10 सितंबर को रवाना होकर 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पहुंचेगी, जहां इस का भव्य समापन होगा। इस मौके पर द्रुत कार्य बल के उप कमांडेट कल्याण सिंह ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स दंगा व दंगों जैसी स्थिति, भीड़ नियंत्रण, बचाव और राहत अभियान में कार्य करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित है। हमेशा आंतरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि यह सीआरपीएफ का विशेष अंग है इस बल की स्थापना 11 दिसंबर 1991 को की गई और 1992 से यह बल पूर्ण रूप से अपनी ड्यूटी के लिए परिचालित है। यह बल लगातार 25 वर्षों से एक शांति दूत के रुप में राष्ट्र की सेवा में अनवरत कार्य कर रहा है फोर्स के जवान आपात स्थिति में कम से कम समय में अपनी सेवा के लिए जनता के बीच सुरक्षा वह गोपनीयता के साथ तैनात रहते हैं।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों का अभिनंदन करते हुए द्रुतकार्य बल की प्रशंसा करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ फोर्स बताया और दंगों की स्थिति में इनके जबरदस्त कार्य की सराहना की। वीरेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि इन जवानों के रहते देश का नागरिक हमेशा सुरक्षित है हमें इन पर गर्व है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को डॉ राजेश गुप्ता एवं सहायक कमांडेंट द्रुत कार्य बल के अर्जुन गढ़वाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

साइकिल यात्रा ने रविवार को सिरोही में रात्रि विश्राम किया और सोमवार को प्रातः छह बजे सिरोही से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। साइकिल यात्रा के ओएनजीसी व हीरो साइकिल प्रायोजक है। इससे पूर्व आबूरोड में अपने ठहराव स्थल ओम शांति ब्रह्माकुमारी आश्रम के गेट नंबर 6 पर जवानों ने स्वच्छता मिशन के तहत सफाई अभियान किया।

इस अवसर पर कल्पेश जैन, सुरेश सगरवंशी, प्रकाश बी माली, अनिल प्रजापत, शांतिलाल माली, सुश्री पूजा भायल, पिंकी पुरोहित,भाग्यश्री, हनुमान प्रजापत, अशोक पुरोहित, मनोज पुरोहित, बलवंत माली, शैलेश चैधरी, प्रवीण माली, अवधेश आढा, सुरेंद्रसिंह, विनय खंडेलवाल सहित बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे। इस मौके पर भा.पु.से. विशेष महानिदेशक दीपक मिश्रा, द्रुत कार्यबल के पुलिस महानिरीक्षक के. एस. भंडारी, समदानी कमांडेट 100 वी वाहिनी नदीम अहमद उपस्थित रहे। इन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के सरदार पोस्ट स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
-स्कूल में की सफाई
मार्ग मे झाडोली स्कूल में स्वछता मिशन के तहत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय झाडोली में साइकिल यात्रा के पहुंचने पर सरपंच कैलाश सुथार उपसरपंच शांतिलाल गहलोत शिवलाल गहलोत एवं स्कूल व्याख्याता व शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में स्कूल परिसर की साफ सफाई की गई और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार सिरोही के रूप रजत छात्रावास में प्रोजेक्टर पर सुरक्षा मिशन के तहत द्रुत कार्यबल पर बनाई गई फिल्म व बल की डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई।