Home Sports Cricket धोनी पर फिल्म में युवराज और हरभजन गेस्ट

धोनी पर फिल्म में युवराज और हरभजन गेस्ट

0
धोनी पर फिल्म में युवराज और हरभजन गेस्ट
yuvraj singh and harbhajan singh to star in dhoni biopic?
yuvraj singh and harbhajan singh to star in dhoni biopic?
yuvraj singh and harbhajan singh to star in dhoni biopic?

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह एक फिल्म में मेहमान भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैप्टन कूल यानी धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। बताया जाता है कि युवराज और हरभजन धोनी के काफी करीबी दोस्त हैं।

इसीलिए इन्हें फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए बुलाया गया है और इसी वजह से ये दोनों खिलाड़ी धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा भी बनने को तैयार हुए।

युवराज और हरभजन के अलावा और भी भारतीय क्रिकेट के सदस्य इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी फिल्म में मेहमान भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here