अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर NMO महानगर ने किया योग शिविर का आयोजन

0

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) महानगर इकाई द्वारा रविवार को योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। योग से निरोग के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में खराब मौसम के बावजूद लोगों ने पूरे जोश से भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को एकाग्र करने का माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास का संचालन योग गुरु ओम प्रकाश, दीप तनेजा एवं राजा सांखला ने किया। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम व अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान हुई वर्षा भी प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। सभी ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ योग किया।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। डॉ. रमेश अग्रवाल ने योग गुरुओं को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर NMO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुशील भाटी, डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. विजय दया, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एस. यादव, डॉ. राजकुमार हर्सवाल सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना आवश्यक है।