पीएम नरेंद्र मोदी का अजमेर जिले के लाभार्थियों से सीधा संवाद कार्यक्रम

अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जुटे हजारों लाभार्थी
अजमेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के लाभार्थियों से संवाद किया। अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त कार्यक्रम सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लाभार्थी जुटे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकसित भारत संवाद कार्यक्रम के लाभार्थियों को वर्चुअली सम्बोधित किया। अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं विधायक अनीता भदेल भी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है। पिछले दस सालों में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया है। भारत यह लक्ष्य अवश्य पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि देश आज प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।

देवनानी एवं विधायक भदेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

पुष्कर के मेला मैदान मेें विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्राी लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 7230 लाभार्थियों ने भाग लिया। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनाने की और अग्रसर हो रहा है। विकसित भारत में कोई भी वंचित नहीं रहे। इस सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच बनाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार राजस्थान के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान के 21 जिलों को लाभान्वित करने वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का मूर्त रूप जल्द ही सबके सामने होगा। इस परियोजना से इन जिलों में पीने का पानी उपलब्ध होगा। साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सिंचाई का पानी दिया जाएगा। अजमेर जिला परियोजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में शामिल है। इससे क्षेत्रा की दशा और दिशा पूरी तरह बदल जाएगी। स्थानीय निवासियो के जीवन स्तर में भी बदलाव आएगा।

किशनगढ के कार्यक्रम में 5230 लाभार्थी उपस्थित थे। रविन्द्र रंगमंच में आयोजित इस लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चैधरी ने भी लाभार्थियों को सम्बोधित किया। चौधरी ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गो को एक साथ लाने के लिए प्रयासरत है। इस योजनाओं की पहूंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा आरम्भ हुई थी। वर्तमान में अधिकतर आबादी क्षेत्र योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि वालेे हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाली है। यही नहीं जल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए सरकार ने जल जीवन मिशन आरम्भ किया है। इससे हर घर नल से हर घर जल दिया जा रहा है। अब सामान्य परिवार बिजली का उत्पादक होगा। इसके लिए एक करोड़ घरों पर सौलर सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बिजली की उपलब्धता बढे़गी।

नसीराबाद के कानाखेड़ी विद्यालय में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 6500 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे। विधायक रामस्वरूप लाम्बा कार्यक्रम में उपिस्थत रहे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से जल कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आह्वान किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम और सीएम का सीधा संवाद