आइजोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बरबई से सायरंग तक बनी नयी रेल लाइन पर ट्रेन परिचालन का शुभारंभ करने के साथ ही सायरंग से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, सायरंग से कोलकाता और सायरंग से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोदी मौसम की खराब के कारण समारोह स्थल तक नहीं पहुंच पाए और उन्होंने हवाई अड्डा से आभासी माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
आइजोल से दिल्ली जाने वाली इस राजधानी एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद यह पूर्वोत्तर राज्यों की चौथी राजधानी हो गई है, जो देश की राजधानी से रेल मार्ग से जुड़ गई।
मोदी ने 05609 बरबई से कोलकाता, 05610 सायरंग से गुवाहाटी ओर सायरंग से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच चलने वाली ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सुचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि बरबई से सायरंग के बीच बनी नई रेल लाइन पर्वतीय क्षेत्र होकर गुजरी है, इस क्षेत्र में रेल लाइन बनाना बड़ा दुष्कर कार्य था, लेकिन रेलवे के अभियंताओं और कर्मचारियों ने कठिन परिश्रम से यह कार्य पूरा कर दिखाया है।
उन्होंने बताया कि इस लाइन पर 45 सुरंगे और 55 बड़े तथा 88 छोटे पुल हैं। पांच रोड ओवर ब्रिज और छह रोड अंडर ब्रिज हैं। पुल क्रमांक 144 तो रेलवे पुलों में दूसरा सबसे ऊंचा पुल है। इसकी ऊंचाई दिल्ली की कुतुब मीनार से भी अधिक है, 114 मीटर ऊंचा यह पुल कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है। बरबई से सायरंग के बीच की पूरी रेल लाइन हरे-भरे पहाड़ों और घाटियों के बीच होकर गुजरती है।
कुमार ने बताया कि इस लाइन के बन जाने से मिजोरम की राजधानी आइजोल रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी। इससे यहां के लोगों को देश के अन्य स्थानों पर आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी। देश के अन्य भागों से यहां माल ढुलाई आसान हो जाएगी तथा यहां के उत्पाद दूसरी जगहों पर भी रेल मार्ग से भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही यहां के लोगों की आय भी बढ़ेगी। आवागमन के साधन सुलभ हो जाने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
देश के विकास में है मिजोरम का अहम योगदान: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की शांति के प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में मिजोरम का अहम योगदान है।
मोदी ने मिजोरम की राजधानी एजल को पहली बार भारतीय रेल से जोड़ते हुए सायरंग-बइरवी रेल मार्ग की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोदी ने इस मौके पर गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी हरी झंडी दिखाकर मिजोरम से इन रेलों को रॉसन किया। मिजोरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम, पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आनंद विहार पहुंचेगी।
उन्होंने इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम की शांति यहां की प्रगति का आधार है। मिजोरम के लोगों का देश के विकास में अहम योगदान है। मिजोरम ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। मिजोरम की राजधानी आज भारतीय रेल के मानचित्र पर स्थापित हो गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और इसका खामियाजा मिज़ोरम तथा पूर्वोत्तर को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की दृष्टि अलग है और वह हाशिये के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। आज मिजोरम को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है और भारतीय रेल के विशाल नक्शे पर मिजोरम स्थापित हो गया है।
सायरंग-बइरवी रेल लाइन आज हकीकत में बदलने पर उन्होंने मिजोरम के लोगों को बधाई दी और कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने का यह सपना रेल के प्रतिभाशाली इंजीनियरों की मेहनत से ही संभव हो सका है।
प्रधानमंत्री ने कहा की पिछली 11 साल से वह पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उनकी सरकार कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है और इसी का परिणाम है कि पहली बार देश में ग्रामीण सड़क, मोबाइल नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग आदि को प्रभावित तरीके से लागू कर दूर दराज के लोगों को लाभ दिया गया है। सरकार सुगमता, कारोबार की विकास तथा ढांचागत विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कि पूर्वोत्तर को दक्षिण पूर्वी एशिया में कारोबार का मुख्य केंद्र बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मिजोरम का केला, मिजोरम के बांस के उत्पाद अधिका इस रेलवे लाइन से बाजार खुलेगा और मिजोरम के लिए भी जरूरी चीजों की आपूर्ति आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार मेक इन इंडिया और निर्यात को बढ़ावा दे रही है और इसी का परिणाम विदेशी दुनिया में आज सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गयी है। आर्थिक विकास और विनिर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है और उनकी सरकार देश के विकास, देश के हर नागरिक के समृद्धि के लिए समर्पित है।