उदयपुर। राजस्थान में भ्रषचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को उदयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. रतन बिलवाल के लिए उसके दलाल अब्दुल कादिर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाडा को शिकायत मिली कि परिवादी के लेब में सोनोग्राफी मशीन के उपयोग के लिए रेडियोलोजिस्ट डॉक्टर के नाम जोडने के रजिस्ट्रेशन कि स्वीकृति जारी करने के लिए अपने दलाल के माध्यम से एक लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।
इसके बाद एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई करने पर दलाल अब्दुल कादिर ने डॉ. रतन बिलवाल के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि गिनकर ग्रहण की और दलाल को ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने से रिश्वत की राशि परिवादी के कार्यालय में रखकर भाग गया।
जिस पर परिवादी से आरोपी डॉ. रतन बिलवाल एवं अब्दुल कादिर कि रिश्वत मांग में स्पष्ट संलिप्तता होने पर दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. बिलवाल कार्यवाही की भनक लग जाने से कार्यालय से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।



