कांग्रेस की राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची रविवार देर शाम को जारी कर दी। अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी अभी फाइनल नहीं हुए हैं।

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 43 प्रत्याशियों की यह दूसरी सूची जारी की जिसमें 15 मंत्रियों सहित 33 से अधिक मौजूदा विधायक शामिल हैं। जिन मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है उनमें पांच निर्दलीय भी शामिल हैं। इनके अलावा इसमें पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है जबकि दो नए चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

जिन पन्द्रह मंत्रियों को फिर मौका दिया गया हैं उनमें सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से प्रताप सिंह खाचरियावास, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, बानसूर से शकुंतला रावत, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, लालसोट से परसादीलाल मीणा, बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना,अंता से प्रमोद जैन भाया और मांडल से रामलाल जाट शामिल है।

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी सूची में 33 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल थे। प्रदेश में विधानसभा की 200 सीटों के लिए कांग्रेस के इन दो सूचियों में अब तक 76 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी दो सूचियों में अब तक 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी है।

कांग्रेस की दूसरी सूची इस प्रकार है

पुष्कर – नसीम अख्तर इंसाफ

केकड़ी – डॉ. रघु शर्मा

सादुलशहर – जगदीश चंद्र जांगिड़

करणपुर – गुरमीत सिंह कुन्नर

सूरतगढ़ – डूंगरराम गेदर

हनुमानगढ़ – विनोद कुमार चौधरी

खाजूवाला – गोविंद राम मेघवाल

बीकानेर पश्चिम – बुलाकी दास कल्ला

नोखा – सुशीला डूडी

सरदारशहर – अनिल शर्मा

झुंझुनूं – बृजेंद्र सिंह ओला

नवलगढ़ – डॉ. राजकुमार शर्मा

फतेहपुर – हाकम अली खान

नीमकाथाना – सुरेश मोदी

कोटपूतली – राजेंद्र यादव

दूदू – बाबूलाल नागर

सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास

किशनपोल – अमीनकागजी

आदर्शनगर – रफीक खान

बस्सी – लक्ष्मण मीणा

बानसूर – शकुंतला रावत

रामगढ़ – जुबेर खान

डीग-कुम्हेर – विश्वेंद्र सिंह

वैर – भजनलाल जाटव

राजखेड़ा – रोहित बोहरा

महुवा – ओमप्रकाश हुड़ला

दौसा – मुरारी लाल मीणा

लालसोट – परसादी लाल मीणा

खंडार – अशोक बैरवा

नावां – महेंद्र चौधरी

सोजत – निरंजन आर्य

मारवाड़ जंक्शन – खुशवीर सिंह

बाड़मेर – मेवाराम जैन

सांचौर – सुखराम बिश्नोई

सिरोही – संयम लोढ़ा

खेरवाड़ा – दयाराम परमार

मावली – पुष्कर लाल डांगी

सलूंबर – रघुवीर सिंह मीणा

घाटोल – नानालाल निनामा

बांसवाड़ा – अर्जुन सिंह बामनिया

निंबाहेड़ा – उदयलाल आंजना

मांडल – रामलाल जाट

अंता- प्रमोद जैन भाया।