राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने वेल में आकर किया हंगामा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की भजन लाल सरकार के गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते समय विपक्ष कांग्रेस के सदस्यों के वेल आकर नारेबाजी करने से हंगामा हुआ।

उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी जब राज्य सरकार के लेखानुदान पेश कर रही थी तब उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कुशासन का जिक्र करने पर कांग्रेस सदस्य गोविंद सिंह डोटासरा एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों के बोलने पर शोरशराबा हुआ। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन की मर्यादाओं को भंग नहीं करे। इस दौरान कांग्रेस एक सदस्य के खड़े होकर बोलने पर देवनानी ने चेताया कि उन्हें सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं करे। इस पर मामला शांत हो गया।

इसके बाद दिया कुमारी जब राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना को लेकर बजट में पढ़ रही थी तब कांग्रेस के सदस्य शांति धारीवाल खड़े हो गए और इसके बाद डोटासरा एवं अन्य कांग्रेस के सदस्य भी खड़े हो गए और बोलने लगे और विरोध जताते हुए वेल में आने लगे तो देवनानी ने चेताया कि अगर ऐसा किया तो कार्रवाई होगी। लेकिन कांग्रेस सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे सदन में शोर शराबा एवं हंगामा हुआ। अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विधायकों से अपनी सीटों पर जाने का निवेदन किया। इसके बाद वे अपनी जगह पर आ गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक महिला वित्त मंत्री बजट पढ़ रही है। जो मर्यादा की बातें करते हैं उन्हें सदन में मर्यादा में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बजट हैं, बजट पर बहस नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रोत्साहन करना चाहिए।

इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं हैं। इस दौरान धारीवाल फिर खड़े होकर कुछ बोलने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सदन में वरिष्ठ सदस्य है और नए लोग आपसे शिक्षा लेंगे। शिक्षा देनी चाहिए। ऐसा नहीं होता है। मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। इस पर जूली ने कहा कि बजट पढ़ते समय अलग से टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। यह बजट है। इस पर दिया कुमारी ने कहा कि बीच में दखल नहीं होगा तो वह बजट को लगातार पढेंगी।

राजस्थान के अंतरिम बजट में क्या खास, पढने के लिए क्लीक करें

आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट : भजनलाल