पंचायतीराज चुनाव : आरक्षण के लिए लॉटरी 23 सितम्बर को

1

अजमेर। जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण बुधवार 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे जवाहर रगंमंच अजमेर में किया जाएगा। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।