अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने रामसुख गुर्जर मसूदा

अजमेर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा यशवीर सिंह ने राष्ट्रीय कोर कमेटी की बोर्ड बैठक में पूर्व सैनिक, अतिरिक्त कलेक्टर रामसुख गुर्जर मसूदा को महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। महासभा के महासचिव डॉ जिले सिंह ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।

रामसुख गुर्जर मसूदा ने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज हित में सामाजिक सरोकार में समाज उत्थान के लिए समाज में फैली रूढ़िवादी कुरीतियों के उन्मूलन में अनेकों कार्य किए।

सांवरिया सेवा संस्थान उदयपुर ने उनके द्वारा की गई मानवता की सेवा से प्रेरित होकर वर्ष 2022 में गुर्जर को (तम्बाकू मुक्ति अभियान) के लिए भारतवर्ष का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किया।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा भारत की सबसे पुरानी गुर्जर संस्था है। जिसकी स्थापना 1908 में हुई थी। यह संस्था निरंतर सामाजिक उत्थान के प्रचार एवं प्रसार का कार्य कर रही है।

गुर्जर ने समाज हित में कार्य करने और अपनी जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समाज में फैली कुरीतियों एवं व्यसनों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का भी समाज के लोगों से आवाहन किया।