रोहतास से दुष्कर्म का आरोपित अरेस्ट

डेहरी ऑन सोन। महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को रोहतास जिला पुलिस के सहयोग से मंगलवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

महाराष्ट्र पुलिस विशेष टीम के अवर पुलिस निरीक्षक प्रमोद कदरू एवं सिपाही संग्राम बी राउत ने जिले के पूर्वी मोहन बिगहा स्थित घर से मामले के आरोपित देव कुमार (22) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वहां एक निजी कारखाना में कार्य करता था। उसने सासाराम की एक पूर्व परिचित 12 वर्षीय नाबालिग को फोन कर वहा बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की प्राथमिकी गत 11 सितंबर 2023 को दर्ज की गई।

वहीं, महाराष्ट्र पुलिस की टीम के अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मेरा भाइंदर पुलिस आयुक्त ने आरोपित को गिरफ्तारी को टीम गठित किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। अनुमंडल न्यायालय के निर्देश से आरोपित को साथ लेकर रवाना हो गई।