पतनमथिट्टा। पालक्काड के विधायक राहुल ममकूटथिल को रविवार को पतनमथिट्टा जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोप के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ईमेल के ज़रिए शिकायत मिलने के बाद राज्य अपराध शाखा ने देर रात 12:30 बजे पालक्काड से ममकूटथिल को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे पतनमथिट्टा एआर कैंप लाया गया, जहां औपचारिक रूप से गिरफ्तारी दर्ज की गई और बाद में पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पतनमथिट्टा अस्पताल से ले जाते समय, डीवाईएफआई और युवामोर्चा से जुड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।
सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और अस्पताल में घुसते समय ममकूटथिल को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। यह ममकूटथिल के खिलाफ दर्ज तीसरा मामला है।
उच्च न्यायालय ने पहले मामले में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, जबकि दूसरे मामले में सत्र न्यायालय ने 21 जनवरी तक अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस ताज़ा शिकायत के कारण ममकूटथिल को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसे मावेलिक्कारा स्पेशल सब जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
ममकूटथिल के खिलाफ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पठानमथिट्टा पुलिस की टीम ने विधायक को पलक्कड़ के केपीएम होटल गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ममकूटथिल ने झूठे वादों के तहत शिकायतकर्ता के साथ करीबी रिश्ता बनाया, कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। उसे वित्तीय, भावनात्मक शोषण, जबरदस्ती और धोखे का शिकार बनाया।
रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में जबरन गर्भपात के आरोप भी शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें दुष्कर्म और धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि ममकूटथिल को पहले लगे इसी तरह के आरोपों के बाद कांग्रेस से निकाल दिया गया था। वह पिछले कुछ महीनों से कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। कम से कम दो पिछले मामलों में उन पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के आरोप शामिल हैं।
ममकूटथिल की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने भावुक प्रतिक्रिया दी
कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल की दुष्कर्म के एक और नए मामले में गिरफ्तारी के बाद उन पर सबसे पहले बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने इस पर भावुक प्रतिक्रिया दी है।
महिला ने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि जिस दुनिया ने उसकी चीखें नहीं सुनीं, उसे ईश्वर ने सुन लिया। उसने लिखा कि जो कृत्य अंधेरे में किए गए, उन्हें ईश्वर ने देखा। महिला ने तमाम कष्टों, जांच-पड़ताल और धोखे के बावजूद बोलने की हिम्मत देने के लिए भगवान को धन्यवाद दिया।
महिला ने लिखा, हे ईश्वर, तमाम दर्द, परीक्षणों और विश्वासघात के बीच हमें आगे बढ़ने का साहस देने के लिए धन्यवाद। जब हमारे शरीर पर हमले हुए और हमारे बच्चों को जबरन हमसे छीन लिया गया, तब आपने ही हमें संभाले रखा। वे नन्हे फरिश्ते बच्चे हमें स्वर्ग से माफ कर दें। मैं एक गलत व्यक्ति पर भरोसा करने और एक अयोग्य पिता को चुनने के लिए माफी मांगती हूं।
पीड़िता की पोस्ट में उन अजन्मे बच्चों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की गई है, जिसका संबंध इन आरोपों से है कि ममकूटथिल ने पीड़ितों को गर्भपात के लिए मजबूर किया था। महिला ने लिखा कि हमारे बच्चों को जबरन हमसे छीन लिया गया, तब आपने ही हमें संभाले रखा। वे नन्हे फरिश्ते शायद हमें स्वर्ग से माफ कर दें। मैं एक गलत व्यक्ति पर भरोसा करने और एक अयोग्य पिता को चुनने के लिए माफी माँगती हूं।



