अजमेर में झंडा रोहण कर भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज भाजपा के चुनाव कार्यालय पर झंडारोहण किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने सुबह 10 बजे पार्टी का ध्वज फहराया तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस संबंधी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनहित में जो कार्य किया वह हमें जन-जन तक पहुंचने चाहिए जिससे आमजन जागरूक हों। अनीश मोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया और मुंह मीठा कराकर सभी को बधाई दी।

स्थानाा दिविस पर शाम को हुए आयोजन को संबोधित करते हुए भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा की 45 सालों से भाजपा देश की सेवा कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए।

25 करोड़ की जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकला। इससे पूरी दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढा है। भाजपा आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भारत माता की सेवा हमारा ध्येय है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब हमारे प्रधानमंत्री तीसरी बार फिर शपथ लेंगे। मंत्री सुरेश रावत, देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, सोमरतन आर्य, रामचंद्र सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

पुष्कर जनसभा में जुडी भारी भीड, आधी आबादी के समक्ष नतमस्तक हुए मोदी