अजमेर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन, अजमेर शाखा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शल्य चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव पद के लिए कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ. महेंद्र खन्ना एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. गायत्री दरगड़ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता ने चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया द्वारा करवाया गया। उन्होंने माला पहना कर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव माहेश्वरी, पूर्व सचिव डॉ. पूजा माथुर, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. मयंक श्रीवास्तव, जेएलएन अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, राजकीय महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. पूर्णिमा पचौरी, उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव भी मौजूद थे। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।



