जाम्बुडी मण्डल में RSS का पथ संचलन 

आबूरोड के निकट जाम्बूडी गांव में शस्त्र पूजन करते rss पदाधिकारी।

जाम्बुडी (सिरोही)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत मंगलवार को जाम्बुडी मण्डल में पथ संचलन और विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।पूरे दिन गाँव में जोश और अनुशासन दिखाई दिया।

सुबह से ही तैयारियों का माहौल था। गांव के मुख्य मार्गों व गलियों पर रंगरोगन, स्वागत-द्वार और सजावट के बीच पूर्ण गणवेशधारियों ने ध्वनि-ताल पर कदमताल किया। आयोजन में शस्त्र पूजन, बौद्धिक में भी आध्यात्मिक तथा नैतिक संदेश की गूँज बनी रही।कार्यक्रम में अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में माता बहनों व स्वयंसेवक जुटे। महिलाएं, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुष्प अर्पित कर स्वयंसेवकों का अभिनन्दन किया।

इस मौके पर राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ आबूरोड खण्ड कर्यवाह बलदेव चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश हित में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अनुशासन, नैतिकता और समाज-हित को अपने व्यवहार का अंग बनाएं।

उन्होंने कहा कि संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है और संघ की प्रार्थना में कहा कि हम जो कार्य कर रहे है वह भगवान आपका ही कार्य है हमने इस कार्य करने का संकल्प किया संघ का उद्देश्य व्यक्ति के निर्माण करना के माध्यम से समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ करना है। इस व्यापक अभियान का मुख्य फोकस पंच परिवर्तन पर रहा। इनमें सामाजिक समरसता, पारिवारिक प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और आचरण में जागृति शामिल है। इस कार्यक्रम में लोगों नेअनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।