फोंडा, गोवा (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी)। सनातन संस्था की ओर से आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में हिंदू धर्म जागृति और राष्ट्र रक्षा के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले के 83वें जन्मोत्सव के निमित्त पर उनके शुभ हाथों से 4 लोगों को ‘हिंदू राष्ट्र रत्न’ और 18 लोगों को ‘सनातन धर्मश्री’ पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में 23 देशों के 20 हजार से अधिक साधक और हिंदू धर्मप्रेमी उपस्थित थे। इस अवसर पर व्यासपीठ पर सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बिंदा सिंगबाळ और अंजली गाडगीळ की वंदनीय उपस्थिति थी।
इस अवसर पर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा कि देश में विविध क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को पद्म, पद्मभूषण और पद्मविभूषण पुरस्कार दिए जाते हैं परंतु हिंदू धर्म के लिए जीवन समर्पित कर कार्य करने वालों को अब तक कोई सम्मान नहीं दिया जाता। इस कमी को पूरा करने के लिए सनातन संस्था ने यह पुरस्कार आरंभ किया है। सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले के जन्मोत्सव के निमित्त हर वर्ष यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
उत्तरप्रदेश के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड, बांग्लादेश मायनॉरिटी वॉच के संस्थापक अधिवक्ता रवींद्र घोष, कर्नाटक के पंचशिल्पकार काशीनाथ कवटेकर, महाराष्ट्र के मुंबई के प्रख्यात प्रवचनकार डॉ. सच्चिदानंद शेवडे को हिंदू राष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर भाग्यनगर के हिंदुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह, दिल्ली के काशी-मथुरा के मंदिर मुक्ति के लिए लडने वाले सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, गोवा के घनपाठी आचार्य योगेश्वर बोरकर, गोवा से पण्डित महामहोपाध्याय डॉ. देवदत्त पाटिल, कर्नाटक के श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक, कर्नाटक के युवा बिग्रेड के मार्गदर्शक चक्रवर्ती सुलीबेले, दिल्ली से चाणक्य फोरम के संपादक मेजर गौरव आर्य, दिल्ली के सुदर्शन वाहिनी के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके, उत्तर प्रदेश के प्राच्यम के संस्थापक कैप्टन प्रवीण चतुर्वेदी, तमिलनाडु के हिंदू मक्कल कच्ची के संस्थापक अर्जुन संपथ, दिल्ली के सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन के उदय माहुरकर, कर्नाटक के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता अधिवक्ता अरुण श्याम, बेल्जियम के लेखक डॉ. कोएनराड एल्स्ट, ओडिशा के इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के अनिल कुमार धीर, दिल्ली के अग्नि समाज के संस्थापक संजीव नेवर, दिल्ली के सरयु ट्रस्ट के संस्थापक राहुण दिवान, हरियाणा के विचारक नीरज अत्री, मुंबई के समाजसेवक तथा लेखक डॉ. अमित थडानी, इंडोनेशिया-बाली के धर्मस्थापनम फाउंडेशन के रस आचार्य धर्मयश महाराज और छत्तीसगढ के प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को सनातन धर्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। : SanatanRashtraShankhnad.in