सवाईमाधोपुर : बिजली लाइन पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से मौत

0

सवाईमाधोपुर। राजस्थान में सवाईमाधोपुर में खंडार उपखंड के मेरई कलां गांव में सोमवार को बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सावलपुर निवासी समंदर जाट (45) सुबह पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति बंद करवाकर बिजली लाइन पर काम कर रहा था। उसी दौरान कार्य पूरा होने से पहले ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे समंदर जाट को तेज करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, इस घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए खंडार-सवाई माधोपुर मार्ग पर धरना देकर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

मामले की गंभीरता एवं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक, पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर यातायाता बहाल करने के प्रयास शुरू किए।